Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gumla News :  जंगली हाथी के कुचलने से वृद्ध की मौत

Gumla News : जंगली हाथी के कुचलने से वृद्ध की मौत

Lagatar 6 hrs ago

Gumla News : जिले के भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव के टंगरा टोली में बुधवार की अहले सुबह जंगली हाथी ने एक वृद्ध को कुचलकर मार डाला. मृतक की पहचान शनि उरांव (60) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, शनि उरांव सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से कुछ दूर झाड़ियों की ओर गया था. इसी दौरान झाड़ियों से अचानक एक जंगली हाथी निकल आया और उसे कुचल दिया.

हाथी के हमले में शनि उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी. सूचना पर भरनो थाना की पुलिस तथा बसिया वन क्षेत्र के वनपाल शेखर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया. इधर, वनपाल शेखर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजे की अग्रिम राशि के रूप में एक लाख रुपये का चेक दिया जायेगा.

शेष मुआवजा राशि संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध कराई जायेगी. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को क्षेत्र से दूर भगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar