Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hazaribag News : दो लोगों की मौत के बाद भी कोल माफिया पर FIR नहीं, कौन कहां कर रहा है कोयला चोरी

Hazaribag News : दो लोगों की मौत के बाद भी कोल माफिया पर FIR नहीं, कौन कहां कर रहा है कोयला चोरी

Lagatar 1 week ago

Hazaribag: हजारीबाग के चुरचू थाना क्षेत्र के बोदरा गांव में अवैध कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत के 24 घंटे बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. प्राथमिकी दर्ज की गई दुर्घटना की.

36 घंटे के बाद भी अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है.

इसे भी पढ़ें...

सूचना है कि दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज करने से पहले हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने उन थानों के प्रभारियों के साथ बैठक की, जहां से अवैध कोयला का कारोबार होता है. एसपी ने चुरचू, चरही, आंगो व गिद्दी के थानेदारों के साथ बैठक की. बैठक में किस बात की चर्चा हुई, क्या निर्देश दिया गया, यह तो पता नहीं चला है कि लेकिन बैठक के बाद चुरचू थाना की पुलिस ने रात में दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई. यानी अवैध कोयला कारोबारियो को बचाने की कोशिश की गई.

इसे भी पढ़ें...

इस बीच लगातार मीडिया को यह पता चला है कि चुरचू के करगी से अनिल, प्रभात व संदीप कोयला का अवैध कारोबार कर रहा है. बोदरा के अनिल और जेपी यादव यही काम कर रहा है. जबकि आंगो थाना क्षेत्र में कामदेव महतो व भोलू अवैध कोयला कारोबार कर रहा है. हालांकि सूत्र ने यह भी बताया कि ये नाम सामने है. पीछे कोई दूसरा खिलाड़ी भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि रविवार की रात अवैध कोयला लोड चार ट्रक चुरचू से हत्यारी मोड़ आ रहा था. बोदरा गांव में एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया. जिनमें से एक ही मौत घटनास्थर पर ही हो गई, जबकि दूसरे की मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar