Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hazaribagh News: बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जनसेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं- आयुक्त

Hazaribagh News: बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जनसेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं- आयुक्त

Lagatar 1 week ago

Hazaribagh: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने राजस्व संग्रहण एवं आंतरिक संसाधनों की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में वन, उद्योग, नीलाम पत्र, विद्युत, उत्पाद, परिवहन, निबंधन, खनन, वाणिज्यिक कर, नगर निगम, सहकारिता, कृषि, बाजार समिति, भू-संरक्षण, माप-तौल सहित अन्य राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की विभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास करें तथा लंबित मामलों का निपटारा समय पर सुनिश्चित करें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए.

विभागों की समीक्षा करते आयुक्त

वन विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने वन्यजीवों के लिए वर्षभर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर चेक डैम, पौंड एवं अन्य जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण कराने के निर्देश दिए.

नीलाम पत्र विभाग की समीक्षा के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित नीलाम पत्र वादों की नियमित समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए.

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफॉर्मरों को 24-48 घंटे के भीतर हर हाल में बदलना सुनिश्चित किया जाए.

खनन विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने पर बल दिया. वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने जीएसटी एवं अन्य करों के संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की.

नगर निगम की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों एवं सरकारी परिसरों में स्ट्रीट लाइट, नियमित साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

उत्पाद विभाग की समीक्षा के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने, सघन जांच एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. साथ ही स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

आयुक्त ने कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar