Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hazaribagh News : कटकमसांडी में 25 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh News : कटकमसांडी में 25 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Lagatar 1 week ago

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांड गांव में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर कर रहे हैं.

इसके बाद एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों मो. रिजवान व मो. रफीक को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. आरोपियों ने बताया कि ब्राउन शुगर की खरीद डांड गांव के छोटन साव से करते हैं. इसके बाद पुलिस ने छोटन साव को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में कटकमसांडी थाना प्रभारी पुलिस अनुपम प्रकाश, पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar