Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hazaribagh News: समाहरणालय परिसर में 5 अगस्त से 10 दिनों का स्वैच्छिक रक्तदान अभियान

Hazaribagh News: समाहरणालय परिसर में 5 अगस्त से 10 दिनों का स्वैच्छिक रक्तदान अभियान

Lagatar 1 week ago

Hazaribagh: हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए 5 अगस्त से 10 दिनों का समाहरणालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा.

इस दौरान प्रतिदिन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.

5 अगस्त से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान

अभियान का उद्देश्य ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि दुर्घटना, आपातकालीन उपचार, सर्जरी, थैलेसीमिया, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके.

जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से इस मानवीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है. रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar