Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hazaribagh News : SIR लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा का अभियान : राहुल बल

Hazaribagh News : SIR लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा का अभियान : राहुल बल

Lagatar 2 weeks ago

Hazaribagh: जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुननिरक्षण एसआईआर अभियान को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की.मुख्य अतिथि एआईसीसी से आए झारखंड एसआईआर के पर्यवेक्षक राहुल बल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुननिरक्षण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नही बल्कि लोकतंत्र और संविधान प्रदत मताधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी संवैधानिक अधिकारों का हनन न हो.उन्होंने भाजपा पे आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितयों में आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित होने की आशंका है.

यदि पुननिरक्षण के नाम पर किसी पात्र मतदाता का नाम हटाया जाता है तो कांग्रेस उसका लोकतांत्रिक व संवैधानिक विरोध करेगी .उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस के बीएलए 2 अपने बीएलओ से समन्वय बनाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे तथा लोंगो को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेंगे.उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ काम करने का अह्वान किया .

बैठक सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान नगर अध्यक्ष सह प्रशिक्षक परवेज अहमद प्रखंड अध्यक्षों में अब्बास अंसारी, अब्दुल मनान वारसी, गौतम कुमार मेहता, नरसिंह प्रजापति, मोहम्मद नौशाद आलम, अजय कुमार यादव, अजित कुमार सिंह, रंजीत यादव, अनिल कुमार भुईंया आदि उपस्थित थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar