Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज को तय समय(मंगलवार रात 8 बजे) तक नहीं खोला गया, तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले कर नष्ट कर देंगे.
साथ ही ट्रंप ने धमकी दी कि हम पूरा देश एक रात में खत्म कर सकते हैं ट्रंप की धमकी के बाद मिडिल ईस्ट में हड़कंप मच गया है. सऊदी अरब ने ईरानी हमलों के खतरे को महसूस करते हुए किंग फहद कॉजवे को आज मंगलवार तड़के बंद कर दिया.
दरअसल यह पुल बहरीन को सड़क के जरिए जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है.इसका बंद किया जाना रणनीतिक रूप से बेहद अहम करार दिया जा रहा है
सऊदी अधिकारियों के अनुसार पूर्वी प्रांत को निशाना बनाये जाने की आशंका को देखते हुए एहतियात बरतते हुए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह इलाका तेल उत्पादन के लिए काफी अहम है.
ट्रंप की धमकी का असर ईरान पर नहीं पड़ा है. उसने सऊदी अरब पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बरसात कर दी. जानकारी के अनुसार मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया है, मिसाइलों के टुकड़े ऊर्जा केंद्रों के पास गिरे हैं.
Lagatar Media कीयहखबरआपकोकैसीलगी. नीचेदिएगएकमेंटबॉक्समेंअपनीरायसाझाकरें
बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Available on App Store & Play Store

