Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इजरायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो अली खामेनेई जैसा हश्र होगा, काट्ज ने चेताया

इजरायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो अली खामेनेई जैसा हश्र होगा, काट्ज ने चेताया

Lagatar 6 days ago

New Delhi : ईरान का कोई भी नेता भविष्य में इजरायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसका हश्र अयातुल्ला अली खामेनेई जैसा होगा. जान लें कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी(2026) को अमेरिका और इजरायल के हमले में हो गयी थी.

बता दें कि अयातुल्ला खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार की रस्म आज सोमवार को ईरान में शुरू हो गयी है. जनाजे में भारी भीड़ उमड़ी है.

कहा जा रहा है कि अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बहाने ईरान अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहा है. यह देखते हुए इजरायल ने ईरान को धमकी दी है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कसम खायी है कि कोई भी ईरानी नेता भविष्य में इजरायल को नुकसान पहुंचाने की सोचेगा, तो उनका भी वही हश्र करेंगे जो खामेनेई का किया है.

काट्ज़ ने कहा कि खामेनेई की हत्या हमने इसलिए की थी क्योंकि उन्होंने इज़रायल को खत्म करने की योजना का नेतृत्व किया था.उन्होंने कहा, अंतिम संस्कार में शामिल लोगों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बदला लेने की बात कहना शर्मनाक है.बता दें कि अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत भी शामिल हुआ है.

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल हैं. इनके अलावा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी शामिल हैं. ईरान ने अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत को धन्यवाद कहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किये गये पोस्ट में भारत में ईरान के दूतावास ने भारतीय समुदाय का धन्यवाद किया. दूतावास ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान दोस्ती, संवेदना और दिल से दिये गये सम्मान के इस मित्रता भरे कदम को कभी नहीं भूलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar