Ranchi : फरार महिला अपराधी विशाखा राठौर को इंटरपोल की मदद से UAE से वापस लाया गया. निवेश के नाम पर ठगी के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस को उसकी तलाश थी. विशाखा राठौर ने लोगों को बेहतर मासिर रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया था.
लोगों से कराये गये निवेश की रकम को अलग अलग बैंक खातों और डिमार्ट अकाउंट के सहारे निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया. इसके बाद देश से भाग गयी.
महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इस महिला अपराधी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया. इसके बाद इंटरपोल ने इस महिला को UAE में पकड़ा. इंटरपोल की सूचना के बाद भारतीय अधिकारियों के दल ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद उसे वापस भारत लाया और महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया.

