Lagatar Desk: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है. रियान पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के चलते पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कार्रवाई की है.
रियान ने राजस्थान और पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 40वें मैच के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया था. चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कैमरे में दिखाई दिए. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उस समय राजस्थान बैटिंग कर रही थी. वीडियो में पराग के आसपास यशस्वी जायसवाल, युधवीर सिंह चरक और कुलदीप सेन भी नजर आए थे.

