Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPSOWA का 'सावन मिलन' कार्यक्रम 8 अगस्त को, झारखंड के IPS अफसर परिवार संग होंगे शामिल

IPSOWA का 'सावन मिलन' कार्यक्रम 8 अगस्त को, झारखंड के IPS अफसर परिवार संग होंगे शामिल

Lagatar 1 week ago

Ranchi : झारखंड में आईपीएस अधिकारियों की पत्नियों के संगठन IPSOWA (Indian Police Service Officers' Wives Association) की ओर से 8 अगस्त को "सावन मिलन" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

यह कार्यक्रम रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

कार्यक्रम में झारखंड कैडर के सभी आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नियां शामिल होंगी. आयोजन का उद्देश्य सावन के अवसर पर आईपीएस परिवारों को एक मंच पर लाना, आपसी सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करना है.

आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक सावन उत्सव से जुड़े आयोजन, पारिवारिक सहभागिता और रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है. आयोजकों की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों को औपचारिक परिधान (Formals) में आने का अनुरोध किया गया है.

हर वर्ष की तरह इस बार भी IPSOWA का यह आयोजन झारखंड पुलिस परिवार के बीच मेल-मिलाप और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है. इसमें राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल होकर सावन उत्सव का आनंद लेंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar