Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जमशेदपुर :   बारीडीह गोलचक्कर के पास 3.71 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर : बारीडीह गोलचक्कर के पास 3.71 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Lagatar 6 months ago

Jamsedpur : जमशेदपुर पुलिस नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह गोलचक्कर के पास से 3.71 किलो ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गुपत सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह का रहने वाला एक व्यक्ति बारीडीह इलाके में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से घूम रहा है. सूचना के आधार पर डीएसपी मु. 01 के निर्देश पर गठित छापेमारी टीम ने बारीडीह गोलचक्कर के आसपास संदिग्ध की तलाश शुरू की.

इस दौरान काशाई रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया. पुलिस को अपनी ओर आता देख वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम पिंकू कर्माकार उर्फ पुसा बताया.

तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग से तीन भूरे रंग के पैकेट बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पैकेट में गांजा है. बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 3 किलो 71 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है.

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह परसुडीह थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में संलिप्त रहा है, जबकि पंजाब के अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है.

इस कार्रवाई में डीजीपी गोला प्रसाद, सिदगोड़ा थाना प्रभारी गो. फैज अहमद, पु.अ.नि. विकास कुमार, स.अ.नि. देवशरण महतो, पुलिस जवान ललन कुमार सांगा, शम्स तबरेज खुर्शीद समेत अन्य सशस्त्र बल शामिल थे.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मादक पदार्थ के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar