Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जामताड़ा: वाहन  की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

जामताड़ा: वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

Lagatar 1 month ago

Jamtara : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैयाडीह के समीप गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान गिरिडीह के हरनावा टांड, छोटकी खरगडीहा निवासी महेश भोक्ता के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि महेश भोक्ता नारायणपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में अपनी बहन के घर आए हुए थे. गुरुवार को वह अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान भैयाडीह के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल पीसीआर वैन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar