Dailyhunt
जामताड़ाः सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड SI घायल, धनबाद रेफर

जामताड़ाः सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड SI घायल, धनबाद रेफर

Lagatar 3 weeks ago

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर (SI) मनोहर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा हाइवे पर लोहरंगी के समीप हुआ.

सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना देरी किए 108 एंबुलेंस से घायल मनोहर पासवान को नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया.

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, मनोहर पासवान की हालत गंभीर है. घटनास्थल पर नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना कैसे हुई. यह वाहन की टक्कर थी या कोई अन्य वजह. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मनोहर पासवान पिछले साल ही सेवानिवृत्त हुए थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

Available on App Store & Play Store

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar