Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamshedpur Crime News : बर्मामाइंस  इलाके  में  अंधाधुंध   फायरिंग,  गंभीर रूप से घायल आफताब  कोलकाता रेफर

Jamshedpur Crime News : बर्मामाइंस इलाके में अंधाधुंध फायरिंग, गंभीर रूप से घायल आफताब कोलकाता रेफर

Lagatar 6 days ago

Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में रविवार रात हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल युवक आफताब को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) से बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार आफताब के पेट, पीठ और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगी है.

जानकारी के अनुसार वारदात को 6 हमलावरों ने अंजाम दिया. गोलीबारी की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस और जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से 13 खोखे और एक जिंदा कारतूस जब्त किये है, जिससे मौके पर कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग होने की पुष्टि होती है.

छह हमलावरों ने आफताब पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे छह हमलावरों ने आफताब पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हमलावरों में इलाके के ही शहबाज मोनू, उदय महतो और अयान शामिल थे, हालांकि पुलिस ने अभी इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इलाके में चर्चा है कि यह जानलेवा हमला ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम हो सकता है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटना से ठीक एक दिन पहले बस्ती में नशा मुक्ति व ब्राउन शुगर के खिलाफ अभियान चलाया गया था.

इसके प्रतिशोध में नशा कारोबारियों ने इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से नशा विरोधी अभियान और गोलीबारी के बीच सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बर्मामाइंस थाना पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं और संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही गोलीबारी की वास्तविक वजह का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar