Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamshedpur :  हाइवे पर महिलाओं की कार पर हमला, चालक से मारपीट व पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप

Jamshedpur : हाइवे पर महिलाओं की कार पर हमला, चालक से मारपीट व पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप

Lagatar 1 week ago

Jamshedpur : टाटा-रांची एनएच पर मंगलवार को महिलाओं की कार पर हमला करने और चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. महिलाओं का आरोप है कि वे कार से जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही थी.

तभी दशम फॉल थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने उनकी कार का पीछा किया.

आरोप है कि युवकों ने उनकी कार को जबरन रोका और कार के शीशे तोड़े. साथ ही चालक के साथ मारपीट की. अचानक हुए इस हमले से महिलाएं घबरा गईं और उन्होंने तुरंत डायल-100 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी. महिलाओं का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब 25 मिनट तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

इस दौरान स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे, जिसे देखकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए. बाद में दशम फॉल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिलाओं को थाने ले जाकर पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में एक आरोपी की पहचान राजकुमार महतो के रूप में हुई है. जबकि दूसरे युवक भी उसी इलाके का बताया जा रहा है. दोनों की उम्र लगभग 18 से 19 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस घटना के बाद टाटा-रांची हाईवे पर यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. वहीं, पीड़ित महिलाओं ने पुलिस की देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar