Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamshedpur News : दो इंटर्न डॉक्टरों की मौत मामला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉ. समीर के सिर में चोट का जिक्र

Jamshedpur News : दो इंटर्न डॉक्टरों की मौत मामला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉ. समीर के सिर में चोट का जिक्र

Lagatar 3 days ago

Jamshedpur : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 2 इंटर्न डॉक्टरों समीर कुमार लाल व सक्षम सिंह की डिमना लेक में हुई मौत के मामले में बोड़ाम थाना पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साकची काशीडीह निवासी डॉ समीर कुमार लाल के सिर के दाहिने हिस्से में करीब दो सेंटीमीटर गहरे जख्म का उल्लेख है. सिर में रक्त का थक्का जमने की बात भी सामने आई है.

मामले की जांच में पुलिस ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ यश बरछा से विस्तृत पूछताछ की है. उनकी एक महिला मित्र का बयान भी दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना वाली रात डिमना लेक में तैनात टाटा स्टील के सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी जुटाई है.


पुलिस ने कराया घटना का रीक्रिएशन

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने डॉ यश बरछा को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन भी कराया. इसके माध्यम से पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान किस तरह की परिस्थितियां बनी थीं. इसके अलावा एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल और अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की गई है, ताकि तीनों डॉक्टरों की आवाजाही और 23 जुलाई की रात की गतिविधियों की जानकारी मिल सके.

घटना के समय तीनों डॉक्टरों के साथ मौजूद रहे डॉ सचिन कुमार को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि घटना के कुछ समय बाद वह अपने रांची स्थित घर चले गए थे. पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद डिमना लेक पहुंचने वालों में डॉ सचिन कुमार भी शामिल थे. ऐसे में उनका बयान जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar