Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए बोलेरो वाहन, पेट्रोलिंग होगी मजबूत

Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए बोलेरो वाहन, पेट्रोलिंग होगी मजबूत

Lagatar 1 week ago

Jamshedpur News : झारखंड पुलिस मुख्यालय से जमशेदपुर पुलिस को को 40 नए बोलेरो वाहन मिले हैं. इन वाहनों को मंगलवार को पुलिस केंद्र गोलमुरी से विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शाम 4:15 बजे हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया.

नए वाहन मिलने से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था और मजबूत होगी. इन वाहनों का इस्तेमाल मुख्य रूप से थानावार पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था व आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता के लिए किया जाएगा. एसएसपी ने कहा कि झारखंड सरकार की इस पहल से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में काफी मदद मिलेगी. थाना स्तर पर गश्ती व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी.

पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पेट्रोलिंग नेटवर्क को दो चरणों में बढ़ाया जा रहा है. प्रथम चरण में 51 पेट्रोलिंग वाहन और 89 दोपहिया वाहनों को शामिल किया गया था. दूसरे चरण में 40 नए वाहन मिले हैं. पुलिस का उद्देश्य नियमित गश्ती बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में पुलिस पहुंच को और तेज करना है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar