Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamshedpur News : कदमा में महिला पर टाटा स्टील में नौकरी, इलाज व फ्लैट के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Jamshedpur News : कदमा में महिला पर टाटा स्टील में नौकरी, इलाज व फ्लैट के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Lagatar 6 days ago

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र की महिला पर टाटा स्टील में नौकरी, इलाज और फ्लैट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी का आरोप लगा है. इस संबंध में कई लोगों ने कदमा थाना में शिकायत की है.

शिकायत में कहा गया है कि गीता ने कई लोगों से अलग-अलग कारण बताकर रुपये लिए. लेकिन तय समय बीतने के बाद भी अधिकांश रकम वापस नहीं की.

शिकायत के अनुसार, किसी से फ्लैट खरीदने, किसी से इलाज, किसी से शादी, किसी से ब्याज चुकाने, तो किसी से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए गए. कुछ लोगों ने ब्याज पर रकम देने की बात कही है. जबकि कुछ ने व्यक्तिगत भरोसे पर पैसे दिए थे. शिकायत में राकेश कुमार ने अलग-अलग जरूरतों के नाम पर करीब 6 लाख रुपये देने का दावा किया है. वहीं राजेश ने करीब 1.30 लाख रुपये उधार देने की बात कही है.

प्रेमलता सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपने भाई के इलाज के नाम पर करीब 7.86 लाख रुपये दिए थे. उनका कहना है कि यह रकम उन्होंने सोना गिरवी रखकर जुटाई थी. देविका दास ने 2 लाख रुपये देने का दावा किया है. वहीं सरिता देवी का आरोप है कि गीता ने खुद को टाटा स्टील में कार्यरत बताते हुए भरोसा जीतकर उनसे 1.35 लाख रुपये लिए.

शिकायतकर्ताओं में सीनू राव, प्रेमलता सिंह, राकेश सिंह, देविका दास, सरिता देवी, उमा गौरी और राजेश सिंह समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं. उनका दावा है कि इसके अलावा भी करीब 10 अन्य लोगों से रुपये लिए गए हैं. शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि रुपये मांगने पर गीता ने उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराकर दबाव बनाने की कोशिश की, ताकि भुगतान से बचा जा सके.

फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar