Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamshedpur News :  महिला अपहरण मामले में FIR दर्ज, पति ने लगाया वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

Jamshedpur News : महिला अपहरण मामले में FIR दर्ज, पति ने लगाया वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

Lagatar 5 days ago

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने की आशंका जताई गई है.

पीड़िता के पति विक्की वांशनिक, निवासी नया बस्ती, रोड नंबर-3 ने पुलिस को बताया कि 21 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी नेहा वांशनिक को सरकारी स्कूल के पास से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया. काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने रूपा मुखर्जी, रमेश कुशवाहा और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. इस मामले में 5 जुलाई 2026 को बागबेड़ा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143, 126(2), 115(2) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही महिला की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar