Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamshedpur News: सांड्रा पंचायत में भूमिसुधार उप-समाहर्ता ने योजनाओं का लिया जायजा

Jamshedpur News: सांड्रा पंचायत में भूमिसुधार उप-समाहर्ता ने योजनाओं का लिया जायजा

Lagatar 1 week ago

Himangshu Karan

Baharagora: जिले के भूमिसुधार उप-समाहर्ता (DCLR) नितिन निखिल सुरीन ने गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सांड्रा पंचायत में जांझीया आंगनवाड़ी केंद्र, राशन दुकान, मध्य विद्यालय आडंग, सांड्रा स्वास्थ्य केंद्र, 15वें वित्त आयोग की योजनाओं तथा पंचायत भवन का निरीक्षण किया.

उनके साथ बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम मुंडा और प्रखंड प्रशासनिक टीम मौजूद थी.

पंचायत भवन का निरीक्षण करते DCLR नितिन निखिल सुरीन

इस दौरान आंगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति व पोषण आहार, राशन दुकान में खाद्यान्न का स्टॉक व पारदर्शिता, विद्यालय में पठन-पाठन, शिक्षकों की उपस्थिति व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता तथा पंचायत भवन में प्रशासनिक संचालन व जनसुविधाओं की बारीकी से जांच की गई.

निरीक्षण की इस रूटिन प्रक्रिया के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर एलआरडीसी ने प्रसन्नता व्यक्त की. इस मौके पर स्थानीय मुखिया, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका, राशन डीलर, शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रखंड प्रशासन के तमाम अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar