Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamshedpur News : सिदगोड़ा में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Lagatar 1 week ago

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में देर रात चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया.

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे सिदगोड़ा थाना के पास मुख्य सड़क पर वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखते ही दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया.

गिरफ्तार युवकों की पहचान गोलमुरी के दुईलाडुगरी निवासी 29 वर्षीय रोहित सिंह और जुगसलाई के घोड़ा चौक निवासी 26 वर्षीय गोल्डी सिंह के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान दोनों बाइक से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके.

पुलिस की गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मई 2026 के पहले सप्ताह में टिनप्लेट गेट के पास से यह बाइक चोरी की थी. इंजन और चेसिस नंबर की जांच में पुष्टि हुई कि बरामद काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस वही बाइक है, जिसकी चोरी के मामले में 7 मई 2026 को सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar