Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamshedpur News : सोनारी में हमला मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Jamshedpur News : सोनारी में हमला मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Lagatar 1 week ago

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाने की पुलिस ने मारपीट व हमला मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सनी दयाल उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

वह सोनारी की सिदो-कान्हूं बस्ती का रहने वाला है. मारपीट की यह घटना 6 मार्च को हुई थी. इसमें युवक सनी दयाल उर्फ आर्यन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पुलिस ने गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दबोचा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है. घटना से जुड़े पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar