Jamshedpur News : टाटा स्टील में इस वर्ष के बोनस समझौते को लेकर जल्द प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. पुराने बोनस फार्मूले के आधार पर प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता की पहल शुरू हो सकती है.
कंपनी के कर्मचारियों की नजरें आगामी बोनस समझौते पर टिकी हैं.
टाटा स्टील प्रबंधन ने पिछले वर्ष कर्मचारियों के लिए कुल 303.13 करोड़ रुपये के बोनस का प्रावधान किया था. इसमें 272.83 करोड़ रुपये बोनस फार्मूले के आधार पर दिए गए थे, जबकि 30.30 करोड़ रुपये कंपनी के बेहतर प्रदर्शन के मद में शामिल किए गए थे.
बताया जा रहा है कि इस बार भी बोनस तय करने के लिए पूर्व में लागू फार्मूले को आधार बनाया जा सकता है. कर्मचारी संगठनों व प्रबंधन के बीच वार्ता शुरू होने के बाद बोनस राशि व अन्य बिंदुओं पर तस्वीर स्पष्ट होगी.बोनस को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है. पिछले वर्ष के बोनस और कंपनी के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार होने वाली वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

