Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamtara News : अधिकारियों ने पंचायतों में की योजनाओं की समीक्षा, ग्रामीणों से लिया फीडबैक

Jamtara News : अधिकारियों ने पंचायतों में की योजनाओं की समीक्षा, ग्रामीणों से लिया फीडबैक

Lagatar 1 week ago

Jamtara : जामताड़ा जिले में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन के लिए शनिवार को व्यापक अभियान चलाया गया. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर सभी प्रखंडों में वरीय अधिकारियों ने पंचायतों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते अधिकारी.

अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी विद्यालयों, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों, मनरेगा योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों, कल्याण छात्रावासों, प्रशिक्षण केंद्रों, आवासीय विद्यालयों व अन्य विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने योजनाओं के संचालन, गुणवत्ता और लाभुकों तक पहुंच की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की. ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें और सुझाव भी सुने गए, ताकि योजनाओं के संचालन में आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सके.

जिला प्रशासन के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके. इस दौरान जामताड़ा प्रखंड की सोनबाद व जियाजोरी पंचायत, करमाटांड़ प्रखंड की तेतुलबंधा पंचायत, फतेहपुर प्रखंड की अगैयासरमुंडी पंचायत, नाला प्रखंड की फुटबेड़िया पंचायत व कुंडहित प्रखंड की आमलादेही पंचायत का निरीक्षण किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar