Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamtara News :दक्षिणबहाल जोरिया का डायवर्सन धंसने का खतरा, दुर्घटना की भी आशंका

Jamtara News :दक्षिणबहाल जोरिया का डायवर्सन धंसने का खतरा, दुर्घटना की भी आशंका

Lagatar 1 week ago

Jamtara New : जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण दक्षिणबहाल जोरिया का पानी डायवर्सन के ऊपर तक पहुंच गया. वहीं, गार्डवाल का निर्माण नहीं होने के कारण तेज जलधारा से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है, जिससे सड़क का एक हिस्सा अंदर से खोखला हो गया है और डायवर्सन के धंसने का खतरा बढ़ गया है.

इससे आवागमन बाधित होने के साथ बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

भारी वाहनों के आवागमन से बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी स्थिति में डायवर्सन से भारी वाहनों का परिचालन जारी रहा तो सड़क का खोखला हिस्सा कभी भी धंस सकता है. इससे आवागमन बाधित होने के साथ गंभीर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल स्थल का निरीक्षण कर डायवर्सन को सुरक्षित कराने तथा गार्डवाल सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है.

ग्रामीणों का सवाल है कि करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पुल और अप्रोच रोड पहली ही बरसात में यदि इस तरह कमजोर पड़ने लगे हैं, तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar