Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamtara News: हरियाणा पुलिस पहुंची नारायणपुर, फिर साइबर ठगों की तलाश में जुटी

Jamtara News: हरियाणा पुलिस पहुंची नारायणपुर, फिर साइबर ठगों की तलाश में जुटी

Lagatar 1 week ago

Jamtara: देश में कहीं भी बड़ी साइबर ठगी की घटना सामने आती है तो जांच की कड़ियां अक्सर जामताड़ा तक पहुंच जाती हैं. वर्षों से साइबर अपराध के मामलों में चर्चित रहे इस जिले में अब लगभग देश के अधिकांश राज्यों की पुलिस जांच के सिलसिले में पहुंच चुकी है.

सोमवार को हरियाणा पुलिस की साइबर टीम भी एक ठगी मामले की जांच के लिए नारायणपुर थाना पहुंची.

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रोहताक जिले के साइबर थाना में दर्ज एक साइबर फ्रॉड मामले में पीड़ित के बैंक खाते से ओटीपी के माध्यम से धोखाधड़ी कर रकम निकाली गई थी. तकनीकी जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर हरियाणा पुलिस की साइबर टीम जामताड़ा पहुंची और नारायणपुर थाना पुलिस के सहयोग से मामले की जांच शुरू की. टीम संदिग्धों के संबंध में तकनीकी साक्ष्य जुटाने और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस साइबर अपराधियों की तलाश में जामताड़ा पहुंच चुकी है. लगातार हो रही कार्रवाई और दूसरे राज्यों की पुलिस के आने के बावजूद साइबर अपराधियों का मनोबल पूरी तरह नहीं टूट पाया है. हालांकि, जामताड़ा पुलिस भी साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित छापेमारी की जा रही है और कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है.

हालांकि, यह भी उल्लेखनीय है कि जामताड़ा के अधिकांश लोग ईमानदारी से अपना जीवन-यापन करते हैं. कुछ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण पूरे जिले की पहचान प्रभावित हुई है, जबकि स्थानीय पुलिस साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार प्रयासरत है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar