Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jamtara News : ईआरओ व एईआरओ ने बूथों का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Jamtara News : ईआरओ व एईआरओ ने बूथों का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Lagatar 2 weeks ago

Jamtara : मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के नारायणपुर प्रखंड के मालवा, लोहरंगी पोस्ता व पतरोडीह बूथों का स्थल निरीक्षण किया गया. इस दौरान निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) अनंत कुमार व सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) देवराज गुप्ता ने बूथों पर पहुंचकर बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा गणना चरण में किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

इसे भी पढ़े..

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों के वितरण, भरे हुए प्रपत्रों की प्राप्ति और उनके डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने बीएलओ को प्रपत्रों को शुद्ध व त्रुटिरहित तरीके से भरवाने,समय पर डिजिटल करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

समीक्षा के दौरान कई स्थानों पर गणना प्रपत्रों के वितरण की गति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई. इस पर ईआरओ व एईआरओ ने संबंधित बीएलओ व सुपरवाइजर को अभियान में तेजी लाने, शत-प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करने और प्राप्त प्रपत्रों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भरवाकर शीघ्र डिजिटाइज करने का निर्देश दिया.

मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर जयदेव मुर्मू, बादल चंद्र दत्त, अनुमंडल ऑपरेटर मनोज मंडल और अंचल ऑपरेटर श्याम भंडारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar