Dailyhunt
जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुएं से मची अफरा-तफरी

जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुएं से मची अफरा-तफरी

Lagatar 3 weeks ago

Jamtara : जयनगर से पुरी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं निकलने से यात्रियों के बीच भारी अफरा-तफरी मच गई. यह घटना जामताड़ा रेलवे स्टेशन से महज एक किलोमीटर दूर सहाना गांव के पास घटित हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन के जनरल कोच से अचानक घना धुआं निकलता देख बोगी में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया.

किसी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे यात्री ट्रेन रुकते ही अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतरकर इधर-उधर भागने लगे.

घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर चीख-पुकार की स्थिति बन गई थी. राहत की बात यह रही कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया. मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे का जांच दल पहुंच गया है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और तकनीकी टीम धुएं के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. शुरुआती जांच में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित रखने और ट्रेन को आगे रवाना करने की कोशिशों में लगा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

Available on App Store & Play Store

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar