Dailyhunt
झारखंड :  350 सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, 10 के बाद मिलेगा जॉइनिंग लेटर

झारखंड : 350 सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, 10 के बाद मिलेगा जॉइनिंग लेटर

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi : झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में अहम पहल की गई है. राज्यभर में करीब 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद जिले में ही चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. इससे प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में लंबे समय से चल रही शिक्षक की कमी को काफी हद तक दूर करने में मदद मिलेगी.

गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पहले ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची सरकार को सौंप दी थी. इसके बाद जिला स्तर पर काउंसलिंग और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी अंतिम चरण में है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar