Dailyhunt
झारखंड अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 5 अप्रैल से चाईबासा में

झारखंड अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 5 अप्रैल से चाईबासा में

Lagatar 1 week ago

Sukesh kumar

Chaibasa : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 5 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा जारी टाई सीट के अनुसार ग्रुप-ए में गत वर्ष की विजेता टीम रांची के साथ सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा एवं खूंटी को रखा गया है.

जिसके सारे मैच चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जाएंगे. जेएससीए द्वारा जारी टाई सीट के अनुसार ग्रुप-ए के सभी लीग मैच के आलावा तीन सुपर डिवीजन के मुकाबले तथा फाईनल मैच चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जाएंगे. बीस-बीस ओवर के प्रारूप में खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लोहरदगा एवं खूंटी के बीच 5 अप्रैल को पूर्वाह्न 9 बजे से खेला जाएगा.

उसी दिन दोपहर 1 बजे से दूसरे मैच में सिमडेगा का मुकाबला गुमला से होगा. इस प्रतियोगिता में सुपर डिवीजन के मुकाबले 11 से 13 अप्रैल के बीच तथा फाईनल मुकाबला बुधवार 15 अप्रैल को खेला जाएगा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आवंटित इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला क्रिकेट संघ ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है.

मैच में अंपायरिंग की भूमिका जमशेदपुर के अभिषेक एवं हेमंत ठाकुर निभाएंगे जबकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीकी नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक की भूमिका में झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के महिला चयन समिति के अध्यक्ष कविता रॉय उपस्थित रहेंगी. महासचिव ने बताया कि खिलाड़ियों एवं मैच पदाधिकारियों के रहने एवं खाने पीने की व्यवस्था तथा मैदान की आधारभूत संरचना के निरीक्षण के लिए झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ ने पूर्व रणजी खिलाड़ी सह जेएससीए के आजीवन सदस्य तड़ित घोष को लाइजनिंग आफिसर बनाकर चाईबासा भेजा है जो आधिकारिक तौर पर इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन भी करेंगे.

चाईबासा में खेले जाने वाले ग्रुप-ए के मैच इस प्रकार

5 अप्रैल : लोहरदगा बनाम खूंटी - 9 बजे
: सिमडेगा बनाम गुमला - 1 बजे

6 अप्रैल : रांची बनाम खूंटी - 9 बजे
: सिमडेगा बनाम लोहरदगा - 1 बजे

7 अप्रैल : रांची बनाम लोहरदगा - 9 बजे
: गुमला बनाम खूंटी - 1 बजे

8 अप्रैल : रांची बनाम गुमला - 9 बजे
: सिमडेगा बनाम खूंटी - 1 बजे

9 अप्रैल : गुमला बनाम लोहरदगा - 9 बजे
: रांची बनाम सिमडेगा - 1 बजे

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar