Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
झारखंड चैंबर चुनाव: पहले दिन 42 प्रत्याशियों ने किया नॉमिनेशन, 1 सितंबर तक दाखिल होंगे पर्चे

झारखंड चैंबर चुनाव: पहले दिन 42 प्रत्याशियों ने किया नॉमिनेशन, 1 सितंबर तक दाखिल होंगे पर्चे

Lagatar 4 days ago

Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई. नामांकन के पहले दिन कुल 42 नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए.

प्रत्याशी 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक अपना नामांकन प्रपत्र जमा कर सकेंगे.

नामांकन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त सभी प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी.

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रपत्र के साथ प्रत्याशियों के लिए वैध डीआईएन (Director Identification Number) देना अनिवार्य है. डीआईएन के बिना दाखिल किए गए नामांकन को वैध नहीं माना जाएगा.

वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है. नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव में शामिल सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar