Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jharkhand News: घाटों का लीज एग्रीमेंट पूरा, 50% राशि जमा होते ही शुरू होगा वैध बालू उठाव व भंडारण

Jharkhand News: घाटों का लीज एग्रीमेंट पूरा, 50% राशि जमा होते ही शुरू होगा वैध बालू उठाव व भंडारण

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से बने बालू संकट को दूर करने की दिशा में खान विभाग की कोशिशें अब धरातल पर उतरती दिख रही हैं. राज्य के विभिन्न जिलों के 19 बालू घाटों का लीज एग्रीमेंट पूरा हो चुका है, जबकि बालू के भंडारण के लिए 13 स्टॉक यार्ड भी तैयार कर लिए गए हैं.

संबंधित कंपनियों द्वारा टेंडर राशि का 50 प्रतिशत जमा करते ही बालू घाटों का संचालन और बालू उठाव शुरू हो जाएगा.

डीसी के स्तर पर लीज प्रक्रिया पूरी होने के बाद संचालन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. घाटों से निकाली जाने वाली बालू को चिन्हित स्टॉक यार्डों में जमा किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बाजार में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. इससे निर्माण कार्यों को गति मिलेगी और आम लोगों को बालू की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है.

राज्य में तैयार किए गए 13 स्टॉक यार्डों को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संयुक्त सीटीई/सीटीओ की मंजूरी मिल चुकी है. इन स्टॉक यार्डों में विशेष रूप से उस अवधि के लिए बालू का भंडारण किया जाएगा, जब एनजीटी अथवा पर्यावरणीय प्रतिबंधों के कारण घाटों से खनन पर रोक रहती है. इससे प्रतिबंध अवधि में भी वैध रूप से बालू की उपलब्धता बनी रहेगी और बाजार में कृत्रिम संकट उत्पन्न नहीं होगा.


लीज एग्रीमेंट पूरा होने वाले प्रमुख बालू घाट

जिलाबालू घाट
गोड्डा राहा, झिलुआ
जामताड़ा आसनचुआ
रांची श्यामनगर, चोकेसेरेंग
बोकारो पिछरी-2, खेतको-चलकारी
पूर्वी सिंहभूम कोरेयामोहनपाल, कोरेयामोहनपाल-सुवर्णरेखा
लातेहार टूबेद, बाजकुम
हजारीबागसंध सोनपुरा, लंगातु-सिकरी-सिरमा
रामगढ़ सिरका, पैंकी
दुमका छोटाकामटी (रानीश्वर), हरिपुर (जरमुंडी)
खूंटी पांडु, बुधीरोमा

तैयार किए गए 13 बालू स्टॉक यार्ड

कटानिया (दुमका), परिया (दुमका), हरलाडंगल (दुमका), चक्कामरदाहा (दुमका), राजौन कला (गोड्डा), मखनी (गोड्डा), विश्रामपुर (हजारीबाग), ढेंगा (हजारीबाग), गरिहलमद (रांची), बुधीरोमा (खूंटी), खेतको (बोकारो), पूर्वी सिंहभूम के 2 स्टॉक यार्ड

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar