Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं को मिला 40 करोड़ का बजट, कैंसर इलाज पर फोकस

Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं को मिला 40 करोड़ का बजट, कैंसर इलाज पर फोकस

Lagatar 1 week ago

Ranchi: झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन के लिए 40 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस राशि का उपयोग गंभीर बीमारियों के इलाज, मुफ्त जांच सुविधाओं और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी योजनाओं को मजबूत बनाने में किया जाएगा.

आवंटित राशि से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग योजना तथा मुख्यमंत्री कालाजार उन्मूलन योजना का संचालन किया जाएगा. कालाजार उन्मूलन योजना के तहत साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और दुमका जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा.

सरकार के अनुसार ऐसे लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे, जिनकी वार्षिक आय पिछले तीन वर्षों से लगातार 8 लाख रुपये से कम है. पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

जिलावार आवंटन में रांची, धनबाद, देवघर, गोड्डा, दुमका और जामताड़ा को सबसे अधिक 2.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, साहिबगंज और पूर्वी सिंहभूम को 2-2 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. कोडरमा, चतरा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और लातेहार समेत अन्य जिलों को 1-1 करोड़ रुपये की राशि दी गई है.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवंटित राशि के उपयोग और खर्च की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के सिविल सर्जन की होगी. साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख तक उपयोगिता प्रमाण-पत्र विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar