Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jharkhand News: राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में हलचल तेज, दिल्ली पहुंचे झारखंड के 3 बड़े नेता

Jharkhand News: राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में हलचल तेज, दिल्ली पहुंचे झारखंड के 3 बड़े नेता

Lagatar 1 week ago

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में झारखंड भाजपा के तीन वरिष्ठ नेता महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. दिल्ली जाने वालों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा होगी.

बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और प्रदेश नेतृत्व से राय ली जाएगी. झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले फीडबैक और संगठन की रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

बैठक के बाद भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय ले सकती है. ऐसे में दिल्ली में होने वाली यह बैठक झारखंड भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar