Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jharkhaned News: नए अबुआ आवास लाभुकों को इंतजार, पहले पुराने आवास पूरा करने पर फोकस

Jharkhaned News: नए अबुआ आवास लाभुकों को इंतजार, पहले पुराने आवास पूरा करने पर फोकस

Lagatar 1 week ago

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना (AAY) के नए लाभुकों को फिलहाल कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है. ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता पहले से स्वीकृत आवासों को पूरा करने की होगी.

इसके बाद ही नए आवासों की स्वीकृति पर निर्णय लिया जाएगा. वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार ने 4.50 लाख आवासों का लक्ष्य रखा था, जिसमें 4,33,392 आवास स्वीकृत किए गए.

विभागीय समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अब तक 2,97,380 लाभुकों को पहली किस्त, 2,46,772 को दूसरी किस्त, 1,24,406 को तीसरी किस्त और 8,155 लाभुकों को चौथी किस्त जारी की गई है. वही 202324 में स्वीकृत किए गये दो लाख आवास में से मात्र 136297 आवास ही पूरा किया जा सका है. 51786 लाभुक को योजना राशि के चौथी किस्त की प्रतीक्षा है. इस वित्त वर्ष के 94.41% आवास पूरे किए जा चुके हैं. सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जिला में गोड्डा, चतरा, पलामू शामिल है.

वित्त वर्ष 2024-25 : जिलेवार किस्त वितरण एवं पूर्ण आवास

जिलास्वीकृत आवासपहली किस्तदूसरी किस्ततीसरी किस्तपूर्ण आवास चौथी किस्त
कोडरमा 3,2392,9812,7021,9531,575 12
पाकुड़ 14,79113,39212,1349,194 7,3981,236
हजारीबाग8,106 5,9164,8593,2532,616 88
गुमला11,0056,840 5,5273,4162,735 752
साहिबगंज20,29812,79711,3597,5936,0461,057
लातेहार13,43510,660 8,7574,6003,638 478
रामगढ़6,4094,8054,1892,4401,898378
चतरा22,25518,23513,3707,0655,425163
सरायकेला-खरसावां24,63616,64413,8006,764 5,062282
रांची20,73515,26913,2465,739 4,275197
देवघर25,38716,23414,017 6,645 4,91438
पूर्वी सिंहभूम29,81517,92015,1546,2044,556 1
दुमका 20,188 14,91510,9315,971 4,367 0
लोहरदगा10,962 6,8165,536 3,2242,297 244
पलामू 31,91922,35615,401 5,8704,11283
धनबाद10,8778,6627,6514,2772,966 154
सिमडेगा10,5059,211 7,6684,292 2,907 275
गढ़वा33,18617,876 14,1816,7954,515671
खूंटी2,4572,2862,0101,6281,044 890
गिरिडीह 35,73616,73514,8566,9464,430 370
बोकारो15,73213,97413,1266,799 4,233194
जामताड़ा 23,29918,55816,377 6,5034,02755
गोड्डा17,46811,9069,7914,3782,45114
पश्चिमी सिंहभूम20,95212,39210,1302,857965 523
कुल4,33,3922,97,3802,46,7721,24,40688,4528,155
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar