Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
JPSC-JSSC Protest: छात्र आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश कर रही भाजपा - कांग्रेस

JPSC-JSSC Protest: छात्र आंदोलन का फायदा उठाने की कोशिश कर रही भाजपा - कांग्रेस

Lagatar 1 week ago

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को छात्र आंदोलन की आड़ में राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर पूरी तरह गंभीर और संवेदनशील है.

सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा झारखंड के छात्र आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में पेपर लीक का मामला नहीं है, बल्कि परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ियों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है और कई लोगों के खिलाफ कदम उठाए जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि JPSC से जुड़े मामले में कई अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अभी भी जारी है. उनका दावा है कि जांच में भाजपा के सहयोगी दल आजसू से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आए हैं.

सोनाल शांति ने कहा कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद की शुरुआत भाजपा के शासनकाल में हुई थी. उन्होंने कहा कि दूसरे JPSC मामले की CBI जांच कई साल पहले हुई थी, लेकिन आज तक दोषियों को सजा नहीं मिली. ऐसे में भाजपा को भी इस पर जवाब देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन आंदोलन कर रहे छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं.

सोनाल शांति ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों के हित की बात करने से पहले भाजपा को अपने पुराने रिकॉर्ड पर भी जवाब देना चाहिए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar