Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
JSSC: पारा चिकित्सा कर्मियों की भर्ती परीक्षा-2025 की उत्तर कुंजी में नहीं होगा कोई बदलाव

JSSC: पारा चिकित्सा कर्मियों की भर्ती परीक्षा-2025 की उत्तर कुंजी में नहीं होगा कोई बदलाव

Lagatar 1 week ago

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड राज्य के कारागारों में पारा चिकित्सा कर्मियों की भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है.

10 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का उत्तर पत्रक, अभ्यर्थी उत्तर कुंजी तथा प्रारंभिक उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई थी. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया था.

JSSC ने बताया कि प्राप्त सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से दोबारा समीक्षा कराई गई. विशेषज्ञों की जांच में सभी आपत्तियां गलत पाई गईं. इसके चलते 22 जुलाई 2026 को आवश्यक सूचना संख्या-07 के तहत जारी की गई ऑनलाइन उत्तर कुंजी में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 22 जुलाई 2026 को प्रकाशित उत्तर कुंजी यथावत प्रभावी रहेगी. यह आवश्यक सूचना 31 जुलाई 2026 को परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी की गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar