Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कक्षपाल नियुक्ति :  1733 पदों के लिए मिले आवेदनों में से 59,457 आवेदन रद्द

कक्षपाल नियुक्ति : 1733 पदों के लिए मिले आवेदनों में से 59,457 आवेदन रद्द

Lagatar 1 week ago

Ranchi : झारखंड में कक्षपाल के 1733 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे. कुल 59,457 उम्मीदवारों ने आवेदन भरने में नियमों का पालन नहीं किया, जिसके बाद JSSC ने उनके आवेदनों को रद्द करने का फैसला लिया है.

इससे संबंधित आदेश जारी कर दिये गये हैं.

जानकारी के मुताबिक, जिन 59457 अभ्यर्थियों के आवेदनों को रद्द किया गया है, उनमें से 41,526 आवेदनों ने सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन आवेदन नहीं किया. वहीं 14,403 अभ्यर्थियों ने आवेदन तो किया, लेकिन परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया.

इसी तरह 2378 अभ्यर्थी ऐसे पाये गये, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन किया, परीक्षा शुल्क भी जमा किया. लेकिन हस्ताक्षर व अपनी तस्वीर अपलोड ही नहीं किया. JSSC के मुताबिक, 1150 आवेदक ऐसे भी पाये गये हैं, जिन्हें दो बार आवेदन किया. इन चार कारणों की वजह से कुल 59,457 आवेदकों के आवेदन को रद्द कर दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि कक्षपालों की नियुक्ति के लिए साल 2025 में विज्ञापन जारी किया गया था. 9 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक अभ्यर्थियों को आवेदन करना था. जिसके बाद JSSC अभ्यर्थियों के आवेदन की जांच कर रही है. जांच के दौरान आवेदनों में बड़ी गलतियां सामने आयी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar