Lagatar Desk : केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है. कांग्रेस नेता शशि थरूर भी प्रचार करने केरल पहुंचे थे. इस दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया है.
हालांकि राहत की बात यह रही कि थरूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं. हालांकि उनके गनमैन को हल्की चोटें आई हैं,
मामला मलप्पुरम जिले का है, जहां वंडूर क्षेत्र में एक चुनावी कार्यक्रम के लिए जाते समय थरूर के काफिले को थिरुवल्ली-चेलिथोडू पुल के पास कुछ लोगों ने रोक लिया. जब सुरक्षा कर्मियों ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की तो वे उनके साथ बदसलूकी करने लगे. इतना ही नहीं उन्होंने गनमैन पर हमला भी कर दिया.

