Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Koderma News :  बारिश बनी आफत, NH व सर्विस रोड तालाब में तब्दील, SDO की गाड़ी फंसी

Koderma News : बारिश बनी आफत, NH व सर्विस रोड तालाब में तब्दील, SDO की गाड़ी फंसी

Lagatar 1 week ago

Koderma News : कोडरमा सहित झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस रोड पर भारी जलजमाव हो गया है.

बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें तालाब बन गई है. हाईवे की एक लेन पूरी तरह पानी में डूब गई है.जबकि सर्विस रोड पर कई वाहन जलजमाव में फंस गए. इतना ही नहीं निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की गाड़ी भी पानी में फंस गई. कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया.

इतना ही नहीं कई घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. नीचे रखा सारा सामान भींग गया है. वहीं छोटे-छोटे बच्चे पानी में खेलते भी नजर आ रहे हैं.

बारिश का पानी घरों में घुसा

पानी में खेलता बच्चा

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है. लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती है. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं.

सड़कों पर लबालब भरा पानी

व्यापारियों और राहगीरों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर जलजमाव से न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. कई दोपहिया वाहन चालक पानी भरे गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं.

शहरवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से तत्काल जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar