Dailyhunt
कोलकाता में 2 मई  को भाजपा की बैठक, काउंटिंग डे की रणनीति पर होगा मंथन

कोलकाता में 2 मई को भाजपा की बैठक, काउंटिंग डे की रणनीति पर होगा मंथन

Lagatar 1 week ago

Kolkata : पश्चिम बंगाल चुनाव में दूसरे चरण की बंपर वोटिंग के बाद आये एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा बमबम है. खबर है भाजपा अब 4 मई को होनेवाली मतगणना की तैयारियों में जुट गयी है.

इसे लेकर 2 मई को कोलकाता में भाजपा की अहम रणनीतिक बैठक होगी.

काउंटिंग को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में है. सूत्रों के अनुसार बैठक में मतगणना की तैयारियों और बूथ मैनेजमेंट पर मंथन किया जायेगा.

बैठक में चुनाव प्रचार करने राज्य ते बाहर से आये नेताओं को भी बुलाया गया है. सांसदों, विधायकों सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे.

बैठक में काउंटिंग डे की रणनीति और निगरानी व्यवस्था पर फोकस किया जायेगा. मतगणना में किसी तरह का कोई खेला न हो जाये, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सतर्क रहेंगे.

Lagatar Media कीयहखबरआपकोकैसीलगी. नीचेदिएगएकमेंटबॉक्समेंअपनीरायसाझाकरें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar