Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप बोले- कंगना के चक्कर में पड़े हैं चिराग

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप बोले- कंगना के चक्कर में पड़े हैं चिराग

Lagatar 2 weeks ago

Patna: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उनके बयानों से लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो जाती है. हाल ही में दिए एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में चिराग पासवान पर टिप्पणी की.

जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. तेजप्रताव ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि चिराग इन दिनों किसी 'हीरोइन' के चक्कर में पड़े हैं.

शुरुआत में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन मॉडरेटर के काफी पूछने पर उन्होंने कंगना रनौत का नाम लिया. जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गई है. उनके इस बयान लोग निजी जीवन पर टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं.

साथ ही तेजप्रताप यादव ने कहा कि चिराग पासवान और कंगना रनौत को कई बार साथ देखा गया है. उन्होंने संसद और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी मुलाकातों का जिक्र किया. उनकी बात पूरी तरह निजी टिप्पणियों पर आधारित थी.

हालांकि इस पूरे मामले पर कंगना रनौत ने पहले बता चुकी है कि उनके और चिराग पासवान के बीच अच्छे रिश्ते हैं. कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है. चिराग उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच केवल दोस्ती है. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ऐसा कुछ होता, तो लोग बहुत पहले से जान चुके होते.

बता दें, चिराग पासवान और कंगना रनौत ने साल 2011 में फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था. यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई थी. समय के साथ यह दोस्ती बरकरार रही. अब दोनों राजनीति में सक्रिय हैं और कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों एक साथ दिखाई भी देते हैं.

रें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar