Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लश्कर-ए-तैयबा का  कबूलनामा, 30 आतंकियों की टारगेट किलिंग हुई, आरोप भारतीय सुरक्षा एजेंसियों पर

लश्कर-ए-तैयबा का कबूलनामा, 30 आतंकियों की टारगेट किलिंग हुई, आरोप भारतीय सुरक्षा एजेंसियों पर

Lagatar 1 week ago

Islamabad : पाकिस्तान की धरती पर मौजूद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दिन पूरे हो गये हैं. इन आतंकियों को अब मौत का डर सताने लगा है.

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक बड़े आतंकी ने सार्वजनिक रूप से कबूला है कि पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में अज्ञात हमलावरों ( unknown Gunman) ने लश्कर-ए-तैयबा के लगभग 30 आतंकियों को चुन-चुनकर मार दिया है.

दरअसल लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े भारत के वांटेड आतंकी रिजवान हनीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में हनीफ दावा कर रहा है कि पिछले 3 -4 वर्षों में पाकिस्तान के पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलाकोट और मुजफ्फराबाद में लश्कर-ए-तैयबा के 30 से ज्यादा प्रमुख सदस्यों की टारगेट किलिंग की गयी हैं. यह वीडियो प्रामाणिक है, क्योंकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की है.

पहली बार ऐसा प्रमाण सामने आया है कि लश्कर के आतंकी डरे-सहमे हैं.वीडियो में रिजवान हनीफ आतंकियों की मौत के पीछे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का हाथ बता रहा है. हनीफ इस वीडियो में हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक और जहरीली भाषा बोल रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar