Dailyhunt
लातेहार :  हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

लातेहार : हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Lagatar 5 days ago

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के मुरपा मोड़ के नजदीक आज रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

हीरो शोरूम के सामने कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से बिजरा (रोहन) गांव निवासी 30 वर्षीय साजिद अंसारी (पिता शिफारत मियां, थाना हेरहंज) की मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुरपा मोड़ के पास सड़क जाम कर दी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यातायात बाधित हो गया.

सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ज्ञात हो कि बालूमाथ इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से हॉट स्पॉट बन गया है. हाल के दिनों में हुई दर्जनों सड़क दुर्घटना में कई लोग असमय काल की गाल में समा गए.

बता दें कि इन दुर्घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण कोयला परिवहन में लगे तेज गति से चल रहे ट्रक व हाईवा हैं. ट्रिप की जल्दी में आये दिन ट्रक व हाइवा का शिकार आम नागरिक बन रहे हैं. जिससे कई परिवारो के चिराग बुझ गये हैं.

आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. वर्षों से दिन में कोयला परिवहन में लगे ट्रक व हाइवा के लिए नो इंट्री की मांग पर प्रशासन उदासीन है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar