Dailyhunt
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Lagatar 1 week ago

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा गांव के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कामेश उरांव (25 वर्ष) व बिजेंद्र उरांव (28 वर्ष) को रूप में हुई है.

दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखांड के रहने वाले थे.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक संख्या जेएच01एफजे5674 से बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बहेरा ग्राम के समीप तेतरियाखांड से कोयला लोड कर आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और मुआवजे के लिए मृतक के परिजनों के साथ सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

Available on App Store & Play Store

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar