Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Latehar News : ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसबी कमांडेंट व जवानों को बांधी राखी

Latehar News : ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसबी कमांडेंट व जवानों को बांधी राखी

Lagatar 2 weeks ago

Latehar News : लातेहार के धर्मपुर (गिजनियाटांड़) स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की उप शाखा की ब्रह्मकुमारी बहनें ने शुक्रवार को एसएसबी 32वीं बटालियन के कार्यालय पहुंचीं.

वहां उन्होंने एसएसबी अधिकारियों व जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया. केंद्र की संचालिका बीके अमरमणी ने कमांडेंट राजेश सिंह को रक्षा सूत्र बांध कर उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना की. उन्हें उपहार भी भेंट किये.

बीके अमरमणी ने कहा कि हमारे जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर आम लोगों की सहायता पूरी निष्ठा से करते हैं. वीर जवानों को राखी बांधना सौभाग्यव की बात है.

कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि एसएसबी के अधिकारी और जवान राष्ट्र की सुरक्षा व आमजन की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सदैव तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद जवानों का मनोबल बढ़ाता है और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक प्रेरित करता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar