Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Latehar News :  दो दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव तालाब से बरामद

Latehar News : दो दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव तालाब से बरामद

Lagatar 1 week ago

Latehar News : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित हरखा गांव के एक तालाब से बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ है. महिला की पहचान तेतरी देवी (80 वर्षीय) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वह पिछले दो दिनों से लापता थी.

परिजनों के अनुसार, तेतरी देवी मंगलवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गयी थी. बुधवार की सुबह जब लोग जगे तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है और वह वहां नहीं है. इसके बाद लोगों ने खोजबीन शुरू की. सुबह से शाम हो गयी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.

परिजनों को गुरूवार की सुबह सरना तालाब से एक महिला का शव बरामद होने की सूचना मिली. सूचना पाकर सभी तालाब के पास पहुंचे और शव की शिनाख्‍त की. शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी.

सूचना पाकर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस के अनुसार, पोस्‍टमार्ट रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar