Dailyhunt
Latehar News :   DVC ने जतायी खान सुरक्षा व लक्ष्‍य प्राप्ति के प्रति प्रतिबद्धता

Latehar News : DVC ने जतायी खान सुरक्षा व लक्ष्‍य प्राप्ति के प्रति प्रतिबद्धता

Lagatar 1 week ago

Latehar : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा संचालित तुबेद कोल माइन परिसर में एक मई को विश्‍व मजदूर दिवस मनाया गया. इस अवसर पर खदान के श्रमिकों, पर्यवेक्षकों व अधिकारियों ने पूर्ण सुरक्षा उपकरण के साथ सहभागिता कर सुरक्षा एवं अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी.

कार्यक्रम में डीवीसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में छह मिलियन टन (6 MT) कोयला उत्पादन लक्ष्य प्राप्‍त करने पर खुशी जाहिर की और इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया.

इस मौके पर सभी श्रमिकों एवं अधिकारियों ने एकजुट होकर टीम भावना व समर्पण के साथ लक्ष्‍य को हासिल करने का संकल्‍प दोहराया. कार्यक्रम में अधिकारियों ने श्रमिकों को खनन कार्य की रीढ़ बताया और उनकी सुरक्षा व टीम वर्क के महत्व पर विशेष बल दिया गया.

कार्यक्रम में उप महाप्रबधंक खनन दीपक कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, खनन शंकर दयाल सिंह, मानव संसाधन प्रबंधक एवं श्रम कल्याण अधिकारी रवि प्रकाश तिवारी, प्रबंधक खान शैलेन्द्र कुमार व अमित चक्रपाणि, वरिष्‍ठ सर्वेयर प्रशांत कुमार, सहायक प्रबंधक आईटी फैसल नवाज, यूनियन प्रतिनिधि विमलेश कुमार, ओवरमैन अरबिंद साहू, प्रोजेक्‍ट मैनेजर डीएमएल एम.डी. शाहिद इकबाल व सहायक प्रबंधक सतीश कुमार सिंह के अलावा डेवलेक्‍टो माइनिंग लिमिटेड के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar