Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Latehar News : एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

Latehar News : एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

Lagatar 1 week ago

Latehar : लातेहर एसपी कुमार गौरव ने शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी (बैठक) की. बैठक में बीते माह हुए महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई. एसपी ने थाना प्रभारियों को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया.

पलिस आधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते एसपी कुमार गौरव

इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, मालखाना प्रभार व सीईआईआर पोर्टल के उपयोग की समीक्षा की. पिछले माह में हत्या, लूट, दुष्कर्म, पोक्सो व अन्य कांडों में गिरफ्तारी व उद्भेदन के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक में एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम और संदीप कुमार गुप्ता समेत सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar